सुसाइड / बेटा चाय लेकर पहुंचा तो पिता फंदे पर झूल रहे थे, रात में शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था

द्वारकापुरी के विदुर नगर में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटा सुबह चाय लेकर पहुंचा तो पिता फंदे पर लटक रहे थे। मृतक रात में बहन के यहां पर शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। उसने यह कदम क्यों उठाया परिजन भी इससे अनजान हैं। 


मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम 38 वर्षीय जितेंद्र पिता राजाराम चौधरी है। वह पत्नी, बेटे और मां के साथ किराए का मकान लेकर विदुर नगर में रहा रहा था। क्षेत्र में ही उसका मकान बन रहा है। वह रात में यहीं रहकर सामान की रखवाली करता था। शुक्रवार सुबह बेटा चाय लेकर पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोल बेटा भीतर पहुंचा। यहां पिता फंदे पर लटक रहे थे।


मृतक के जीजा ने बताया कि गुरुवार को मेरे बेटे की शादी थी। देर रात तक हम सब उसी में लगे हुए थे। शादी के समय तो वह काफी खुश था। वह फ्लोरिंग का काम करता है। घर पर पत्नी, बच्चा और वही था। पति-पत्नी के बीच छोटी मोटी अनबन हो जाया करती थी, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई बड़ा विवाद हुआ हो। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।



Popular posts
भोपाल में 6 लोगों की आपबीती / सेल्फ क्वारैंटाइन लोगों ने कहा- समाज का व्यवहार उनके और परिवार के प्रति ठीक नहीं, लोग मजाक बना रहे
भोपाल / कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हर स्तर पर तैयारी; डिसइंफेक्शन के लिए शहर में स्प्रे
प्रकृतिक में बदलाव / सैलानियों की आवाजाही बंद और शहर में ध्वनि प्रदूषण भी घटा इसलिए चिड़ियाघर में जंगल का आनंद ले रहे वन्य प्राणी
संक्रमण से ऐसे रहिए सावधान / कोरोनाकाल में ये 5 आदतें हैं खतरनाक, वायरस फैलाने और इसके लक्षणों को बढ़ाने का काम कर सकती हैं
Image
अपराध / मुनीश्री के दर्शन के लिए आए स्टूडेंट का बैग चोरी, दो बदमाश सीसीटीवी में दिखे